रामगंजमण्डी: सुकेत मुक्तिधाम के पास खाली भूखंड पर अतिक्रमण करने वाले पर पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई
रामगंजमंडी में सुकेत नगर के सर नदी के नजदीक स्थित मुक्तिधाम के पास अतिक्रमी द्वारा खाली भूखण्ड पर किए जा रहे अतिक्रमण पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कार्यकारी अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी, पालिका अध्यक्ष गोरधन मेहरा, पार्षद रफ सनजानी मौजूद रहे।