रामगंजमण्डी: बैरवा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे लोकसभा अध्यक्ष, 31 दिसम्बर को रामगंजमंडी में होगा आयोजन
31 दिसंबर को रामगंजमंडी गोवर्धनपुरा माताजी मंदिर परिसर में महिर्ष बालीनाथ जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले बैरवा दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभावान बच्चों, सामाजिक कार्य करने वाले, नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी व सेवा निवृत्त कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे।