रामगंजमण्डी: कोटड़ी की झोपड़ियों से नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोप में 3 साल से फरार 1 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 3 साल से फरार एक स्थाई वारन्टी को मंगलवार रात करीब 8 बजे कोटड़ी की झोपड़ियां से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना ने बताया कि केस नम्बर 38/2021 मे नाबालिक के साथ छेड़छाड़ मामले में करीब तीन साल से फरार स्थाई वारन्टी विनोद केवट को गिरफ्तार किया गया है।