रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 63 नेत्रदाता परिवारों के घर के सामने लगाई गई 'हमें नेत्रदाता परिवार होने पर गर्व है' लिखी नेम प्लेट
रामगंजमंडी में साइन इण्डिया फाउंडेशन ने नेत्रदाताओ को गौरवान्वित महसूस करवाने के लिए नया नवाचार शुरू किया है। जिसके चलते नेत्रदाताओ के घर के सामने "हमें नेत्रदाता होने पर गर्व है" लिखी नेम प्लेट लगाई गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे शाइन इंडिया के डॉ. कुलवंत गौड़ और डॉ. सुनीता गौड़ टीम के साथ रामगंजमंडी पहुंचे।