रामगंजमण्डी: चोरी, नकबजनी, लूट और मादक पदार्थ के मामले में चालानशुदा 3 वारंटी सुकेत से गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने चोरी, नकबजनी, लूट व मादक पदार्थ मे चालानशुदा आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रविवार दोपहर करीब 2 बजे 3 वारंटियों को सुकेत से गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि चोरी, नकबजनी, लूट व मादक पदार्थ मे चालानशुदा आरोपी तुफान बंजारा, दिनेश मेहर और आमीन मोहम्मद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।