रामगंजमण्डी: मेड़तवाल धर्मशाला में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर से 211 मरीजों को 4 बसों से ऑपरेशन के लिए कोटा रवाना किया गया
रामगंजमंडी मे चल रहे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के पहले दिन 211 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वही 455 ओपीडी की गई थी। इसके बाद सभी चयनित ऑपरेशन मरीजों को रविवार सुबह करीब 9 बजे मेडतवाल धर्मशाला से 4 बसों द्वारा कोटा रवाना किया गया। जहाँ डॉ. सुधीर कुमार आई हॉस्पिटल मे शाम तक सभी मरीजों का ऑपरेशन कर रामगंजमंडी लाया जाएगा।