प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित अस्थाई पुलिस चौकी किशुनगंज का किया उद्घाटन
सोमवार की शाम 6 बजे किशुनगंज बाजार में चौराहे पर स्थित नवनिर्मित अस्थाई पुलिस चौकी किशुनगंज का उद्घाटन एसपी डॉ अनिल कुमार ने फीता काटकर किया।सीओ मनोज रघुवंशी के साथ चौकी भवन का निरीक्षण कर जानकारी ली। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।