प्रतापगढ़: लालगंज बाजार के समीप युवक को रास्ते में घेरकर बाइक सवार लोगों ने मोबाइल छीना, शिकायत एसपी से की
गौहानी निवासी अमन वर्मा जो कि वर्तमान समय में फतेहपुर गांव में रह रहा है। बाइक से लालगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में बाजार के समीप उसे रोक कर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया जेब में पैसे होने के संदेह में उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत अस्प पूर्वी दुर्गेश सिंह से करते हुए से कार्रवाई की मांग की है।