प्रतापगढ़: अचलपुर समेत तीन विद्यालयों में भाजयुमो द्वारा आयोजित 'हमारा संविधान, हमारा गौरव' कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार शाम 4 बजे तक आयोजित "हमारा संविधान हमारा गौरव" कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बालिका विद्यालय कुस्फरा, एसबीएस विद्यालय जीतपुर और आरबीएस विद्यालय अचलपुर में आयोजित किया गया। अचलपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने केन्द्र का निरीक्षण किया।