प्रतापगढ़: कल्याणपुर बाजार के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल
अंतू थाना क्षेत्र के चौबे पुर निवासी राहुल कुमार वर्मा रविवार की शाम 6,30 घर से कल्याणपुर बाजार गया था। इसी दौरान किसी काम से वह सड़क पार कर रहे थे कि तभी जनपद मुख्यालय की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने राहुल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। आसपास कि लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।