प्रतापगढ़: बरहूपुर गांव निवासी वृद्ध ने बेटे और बहू से प्रताड़ना के गंभीर आरोपों की दी तहरीर कोतवाली में
प्रतापगढ़ जनपद के बरहूपुर गांव निवासी राम अवध उर्फ हिरावन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका बेटा और बहू उसे मारते पीटते हैं। भोजन नहीं देते हैं, गालियां देते हैं, उसका जीना मुश्किल कर रखा है। वृद्ध ने सोमवार की शाम 5 बजे पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।