मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0–2026: शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा
आधुनिक अधोसंरचना, स्मार्ट प्लानिंग और डिजिटल गवर्नेंस पर होगा मंथन
शहर सिर्फ बसते नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ते हैं। आधुनिक अधोसंरचना, स्मार्ट प्लानिंग, डिजिटल गवर्नेंस और निवेश के नए अवसरों के साथ मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0–2026 का आयोजन किया जा रहा है।
📍 दिनांक: 28 अक्टूबर 2026
📍 स्थान: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर
कॉन्क्लेव में शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभव, नेतृत्व के साथ संवाद और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही, हरित शहरों के विकास, आधुनिक शहरी सुविधाओं और विश्व स्तरीय अधोसंरचना के माध्यम से भविष्य के शहरों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
#MPUrbanGrowthConclave2026 #UrbanDevelopment #SmartCities #DigitalGovernance #GreenCities #ModernInfrastructure #InvestmentOpportunities #Indore #MadhyaPradesh #UrbanPlanning
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026