
रीवा APSU फिर विवादों में! परीक्षा आदेश को लेकर बड़ा यू-टर्न, मचा बवाल #Rewa #APSU #AwadheshPratapSinghUniversity #RewaUniversity #ExamUpdate #ExamCancelled #StudentProtest #RewaNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #UniversityNews #StudentNews #EducationNews #ExamControversy #AmanSinghBaghel #MPNews #CollegeNews #ViralNews #HigherEducation #Students
Madhya Pradesh, India | Jul 2, 2026

"RE-NEET परीक्षा केंद्र पर NSUI जिलाध्यक्ष और पुलिस में तीखी झड़प, "‘हम डरने वाले नहीं’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल" बैतूल में रविवार को आयोजित RE-NEET परीक्षा के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों से संवाद करने पहुंचे NSUI जिलाध्यक्ष जैद खान और उनके साथियों को पुलिस ने रोक दिया। NSUI का आरोप है कि मोहन सरकार के इशारे पर पुलिस ने दमनकारी रवैया अपनाते हुए छात्र नेताओं को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और झड़प देखने को मिली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और NSUI नेताओं के बीच नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। NSUI जिलाध्यक्ष जैद खान ने कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं। छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।" हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नीट पेपर लीक विवाद के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर छात्र राजनीति, पुलिस कार्रवाई और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। #RENEET #NEETPaperLeak #Betul #NSUI #JaidKhan #NEET2026 #StudentRights #EducationJustice #MPNews #MadhyaPradesh #ViralVideo #BreakingNews #StudentPolitics #ExamControversy #JusticeForStudents #HindiNews #TrendingNow #SocialMediaViral
Betul Nagar, Betul | Jun 22, 2026

Bihar Exam News: सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप पर बवाल, अभ्यर्थियों ने सीसीटीवी जांच की उठाई मांग। सीवान में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के दौरान नकल कराने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गया निवासी अभ्यर्थी श्याम कुमार ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कार्य में तैनात एक कर्मी कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर लिखी पर्चियां उपलब्ध करा रहा था। अभ्यर्थी के अनुसार, इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट और केंद्राधीक्षक से की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही अन्य अभ्यर्थी भी आक्रोशित हो गए और सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच तथा उसे सार्वजनिक करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सदर-1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश की गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बाद में एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र के अंदर जाकर मामले की जांच की, हालांकि प्रशासन की ओर से मीडिया को कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल अभ्यर्थी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।#Siwan #Bihar #PoliceConstableExam #CSBC #ConstableRecruitment #ExamControversy #ExamScam #CheatingAllegation #SanghamitraPublicSchool #ShyamKumar #BiometricStaff #CCTVInvestigation #ExamCenter #BreakingNews #BiharNews #SiwanNews #RecruitmentExam #FairInvestigation #LatestNews #IndiaNews
Bettiah, West Champaran | Jun 17, 2026

ड्राइंग पेपर टेंपरिंग मामले में बच्चों का फू| टा गुस्सा दोषियों पर कार्रवाई की मांग #PaperTampering #DrawingPaperCase #StudentProtest #JusticeForStudents #EducationNews #ExamControversy #StudentVoice #DemandForAction #SchoolNews #BreakingNews #IndiaNews #LatestUpdate #AcademicIntegrity #NewsAlert #TrendingNews #thesummernewshimachal
Mandi, Mandi | Jun 16, 2026

दरोगा की दबंगई, पॉलिटेक्निक में नकल कर रहा था बेटा, रोकने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट देहरादून के पिट्ठूवाला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में परीक्षा के दौरान नकल के आरोप को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। शिक्षकों का आरोप है कि नकल से रोके जाने पर छात्र अपने दरोगा पिता और परिजनों के साथ संस्थान पहुंचा, जहां कंट्रोल रूम में घुसकर हंगामा और मारपीट की गई। वहीं छात्र के पिता ने शिक्षकों पर ही उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है। #Dehradun #Polytechnic #Uttarakhand #BreakingNews #Pithuwala #EducationNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #UttarakhandNews #DehradunNews #ExamControversy #pahadsamachar #uttarakhand #newsupdate #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Jun 7, 2026