ग्राम छांटा में नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित, नशे से प्रभावित परिवारों को दिया परामर्श
ग्राम छांटा में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित सानिल नशा मुक्ति केंद्र की टीम ने नशामुक्ति जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशे से प्रभावित परिवारों से घर-घर जाकर संपर्क कर परामर्श दिया गया।
टीम ने नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को उपचार के लिए प्रेरित करते हुए केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास सुविधाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से अपील की गई कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों का तिरस्कार करने के बजाय उनका सहयोग करें और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करें।
नशामुक्त व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और नशामुक्त गांव ही सशक्त समाज की पहचान है।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #NashaMuktiAbhiyan #DrugFreeIndia #AddictionAwareness #DeAddiction #DrugFreeSociety #HealthyFamily #HealthySociety #CommunityAwareness #Rehabilitation #SanilNashaMuktiKendra #ChhantaVillage