अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर ने कुचला, बुलेट समेत 50 मीटर घसीटा; इलाज के दौरान मौत
छोटीसादड़ी। अवैध खनन रोकने पहुंचे छोटीसादड़ी के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चूंडावत की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर के पास वन क्षेत्र में हुई। अवैध खनन की सूचना पर रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत वनपाल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर आता दिखाई दिया। रेंजर ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका और बुलेट समेत रेंजर को करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। गंभीर हालत में उन्हें निम्बाहेड़ा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
#Chittorgarh #ChhotiSadri #RajasthanNews #Mining #IllegalMining ForestDepartment