डूंगरपुर में BJP का दबदबा कायम, सुशीला गुप्ता बनीं सभापति; कांग्रेस के भरत नागदा को 13 वोट से हराया
डूंगरपुर नगरपरिषद में सभापति पद के चुनाव में भाजपा की सुशीला गुप्ता ने कांग्रेस के भरत नागदा को 13 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सुशीला गुप्ता को 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 वोट मिले। वहीं बीएपी के तीन पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें भाजपा के 24 पार्षद और एक निर्दलीय समर्थक पार्षद ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस के 12 पार्षदों ने वोट डाले। मतगणना के बाद सुशीला गुप्ता को निर्वाचन प्रमाण पत्र और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सुशीला गुप्ता ने स्वच्छता और शहर के चहुमुखी विकास को प्राथमिकता बताया।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #MunicipalElection #BJP Congress