बाढ़: प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने और नाम जुड़वाने के लिए उमड़ी भीड़
Barh, Patna | Jun 26, 2025 बाढ़ प्रखंड कार्यालय के सौजन्य से नगर परिषद बाढ़ में नए राशन कार्ड बनवाने तथा पुराने राशन कार्ड में नया नाम जुड़वाने हेतु दो दिनों का शिविर लगाया गया। कार्यालय सहायक दिनेश कुमार भारती ने गुरुवार को लगभग 2 बजे बताया कि 25 और 26 जून दो दिनों के लिए यह शिविर लगाया गया था। आज अंतिम दिन है। 25 जून को कुल 88 तथा आज गुरुवार को अभी तक 86 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।