बाढ़: सवेरा चौक के पास हाइड्रा क्रेन ने एक बुजुर्ग महिला को कुचला
Barh, Patna | Jun 24, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के सवेरा चौक ए एन एस कॉलेज के मोड़ पर एक हाइड्रा क्रेन वाहन से मंगलवार को लगभग 11 बजे एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।