बाढ़: बाढ़ में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में 5 साल की बच्ची की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Barh, Patna | Jun 23, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची अनन्या कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सोमवार की शाम 4 बजे हुई, जब मासूम अनन्या अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।