बाढ़: बाढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Barh, Patna | Jun 25, 2025 नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी, लूट एवं मारपीट पैसे उगाही करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना अमित कुमार सहित 3 लोगों को बाढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा अभियुक्त के पास से 3 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसका खुलासा बाढ़ एएसपी 1 राकेश कुमार ने बुधवार को लगभग 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।