बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति चौक के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग बुरी तरह से जख्मी
Barh, Patna | Jun 26, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के बाज़ार समिति चौक के पास गुरुवार को लगभग 5 बजे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन में से दो युवक जख्मी हो गये। जिसमे से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन फानन में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई।