पीरो: अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, निजी मकान से तीन महिलाएं की गईं गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Sep 28, 2026 चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार के शाम 6:00 के करीब दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निजी मकान में छापेमारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चरपोखरी थाना प्रभारी रविशंकर कुमार के अनुसार, पुलिस को मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी।