नबीनगर: मदनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो महिलाओं की हुई मौत
मदनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर गुरुवार की शाम वज्रपात से दो महिला की मौत हो गई. मृतकों में खिरियावा निवासी उपेंद्र शर्मा की पत्नी नगीना देवी एवं पलकिया टोले झबरू बिगहा निवासी रघुनंदन दास की पत्नी सुगिया देवी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों खेत में कुछ काम के लिए गयी थी इसी दौरान हादसे की शिकार हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.