नबीनगर: रहरा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहरा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी सिकंदर सिंह है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने मंगलवार को बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसे रेफरल अस्पताल नबीनगर में मेडिकल जांच करने के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई.