नबीनगर: माली थाना में सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार ने किया लंबित कांडों की समीक्षा
माली थाना में सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार ने मंगलवार को लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें. अनुसंधान में तेजी लाएं. सभी पेंडिंग केस का जल्द से जल्द निष्पादन करते हुए न्यायालय को सपोर्ट करें. थाना क्षेत्र में गश्ती को और तेज करें.