नबीनगर: इटकोहवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, पुलिस ने मौके पर से तीन खोखा किया बरामद
सलैया थाना क्षेत्र के इटकोहवा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है.मौके पर से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. इस मामले को लेकर इटकोहवा गांव निवासी छोटू कुरैशी ने गांव के ही कालिया पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है.