नबीनगर: महुआव गांव के नंदू पांडे के घर के सामने लगी बाइक अज्ञात चोरों ने की चोरी
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के पचमो गांव निवासी रवि शंकर दुबे की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. उन्होंने थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है. बताया है कि महुआव गांव निवासी नंदू पांडे के घर के सामने लगी उनकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने सोमवार के अपराह्न चार बजे बताया है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है.