नबीनगर: पहरपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के पहरपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुधवार की शाम एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति गया जिले के आती गांव निवासी अरविंद शर्मा है. इलाज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया.