बाराबंकी में संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ, ASP ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
बाराबंकी। प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज पुलिस कार्यालय प्रांगण में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई
इस दौरान भारत को एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी जसवीर सिरोही व समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे
संविधान दिवस पर आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट में बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #SamvidhanDiwas #ConstitutionDay #BarabankiPolice