देवा तिराहे पर यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा देवा तिराहे पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया
अभियान के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया
इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट वितरित किए गए तथा हेलमेट को केवल चालान से बचने का साधन न मानकर अपने जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया
बाराबंकी पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन स्वयं करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है
आप हेलमेट पहनकर चलते हैं? कमेंट में बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #TrafficPolice #RoadSafety #BarabankiPolice