पटेल तिराहा, निर्वाचन कार्यालय, सीडीओ आवास के पास अनाधिकृत ऑटो स्टैंड हटवाया, 33 चालान व 10 वाहन सीज
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बिना टैक्स, फिटनेस, परमिट, नो पार्किंग, ओवरलोड, बीमा, तीन सवारी, काली फिल्म सहित नाबालिग द्वारा वाहन संचालित करने पर 33 वाहनों के चालान काटे तथा 10 वाहनों को सीज किया
अभियान की जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने मालवाहक और यात्री वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर बिना टैक्स, ओवरलोड, फिटनेस, परमिट सहित सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 33 चालान किए। तथा 10 वाहनों को थानों में निरुद्ध किया। वहीं सभी वाहन चालकों से सभी कागजात टैक्स, फिटनेस, परमिट, बीमा आदि दुरुस्त रखने एवं रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की अपील भी की गई
इसके साथ ही एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने पटेल तिराहा, निर्वाचन कार्यालय, सीडीओ आवास के पास अनाधिकृत ऑटो स्टैंड को हटवाया गया
आपके एरिया में भी ऐसे अनाधिकृत स्टैंड हैं? कमेंट में बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #RoadSafety #BarabankiNews
Nawabganj, Barabanki | Nov 26, 2026