भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब में मिलावट का भंडाफोड़, अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी के कमरे से भारी मात्रा में खाली बोतलें और ढक्कन बरामद
भानुप्रतापपुर। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए भानुप्रतापपुर पुलिस ने बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब मिलावट के काले कारनामे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब दुकान के एक कर्मचारी के किराए के मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में खाली बोतलें, फर्जी ढक्कन और स्कैनर/स्टिकर बरामद किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, भानुप्रतापपुर में नए थाना प्रभारी की पदस्थापना के बाद से ही पुलिस अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिकने वाली अंग्रेजी शराब में पानी मिलाने का धंधा पिछले कई दिनों से धड़ल्ले से चल रहा है। इस काम को अंजाम देने के लिए बाकायदा बाहर से खाली बोतलें, ढ�
Kanker, Kanker | Sep 12, 2026