लालबर्रा: स्वीकृति के बावजूद अटका देवरी-ददिया मार्ग का निर्माण, उफान पर सर्राटी नदी से बना हादसे का खतरा
शासन-प्रशासन की प्रशासनिक ढिलाई और अनदेखी का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लालबर्रा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी से ददिया पहुंच मार्ग के समीप से गुजरी सर्राटी नदी में 29 अगस्त को सुबह 05 बजे से देर शाम तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते जलस्तर काफी बढ़ गया है। बीते वर्ष भी सर्राटी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण मिट्टी के कटाव से इस मार