प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने ग्राम झिंगोरा पहुंचकर मृतक रघुवीर कुशवाहा के परिजनों को बंधाया ढांढस
दिवंगत रघुवीर के शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, बीपीएल कार्ड और शासकीय सहायता तत्काल स्वीकृत करने के दिए निर्देश
--
मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग व निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने ग्राम झिंगोरा पहुंचकर परसों चेक डैम में हुए हादसे के मृतक स्व. रघुवीर कुशवाहा (पिता श्री मनोहर लाल कुशवाहा) के शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ज्ञात हो कि बीते दिनों चेक डैम के किनारे फिसलने से रघुवीर हादसे का शिकार हो गए थे, जिनका शव कल एसडीएम एवं एसडीआरएफ (SDRF) की रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया था।
दुख की इस घड़ी में प्रभारी मंत्री ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाने के निर्देश
प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने मौके पर मौजूद राजस्व विभाग एवं प्रशासन के समस्त अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाली समस्त आर्थिक व शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के अविलंब मुहैया कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार का प्राथमिकता के आधार पर बीपीएल (BPL) कार्ड तत्काल बनाया जाए।
आपदा राहत एवं राजस्व विभाग के नियमानुसार जो भी अधिकतम संभव मुआवजा या सहायता राशि बनती है, उसे स्वीकृत कर अतिशीघ्र परिजनों के खाते में स्थानांतरित किया जाए।राजस्व पुस्तक परिपत्र (Revenue Book Circular) खंड 6, नियम 4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित नागरिकों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता या मुआवजा 4 लाख रूपए दिया जाता।
संबंधित सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर परिवार को हर संभव मदद और राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री कुशवाह ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सहायता प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Narayan Singh Kushwah Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026