कालपी: जोल्हूपुर मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुई महिला के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Feb 22, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के उदनपुरा निवासी शिवशंकर ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 15 फरवरी को अज्ञात वाहन चालक द्वारा मेरी पत्नी नीरज देवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।