पिस्कानगड़ी : नगड़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों से चारधाम एवं अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा पर गए दर्जनों श्रद्धालुओं का रविवार को क्षेत्र में भव्य एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के आगमन पर पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जानकारी के अनुसार, बीते 10 मई को नगड़ी प्रखंड के नगड़ी,नारो देवरी सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु एक टूरिस्ट बस से चारधाम एवं अन्य पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। लगभग एक माह की सफल एवं मंगलमय यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 7 जून को नगड़ी पहुंचा।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नारो तालाब के समीप बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण एवं धर्मप्रेमी लोग एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और सनातन धर्म के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अभिनंदन किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जुलूस के रूप में श्रद्धालुओं को उनके गांवों तक पहुंचाया। #viralvideoranchinews
Burmu, Ranchi | Jun 7, 2026