विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, घर-घर सर्वे कर फॉर्म-6 भरवाने के दिए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 21 एवं 22 नवम्बर को आयोजित विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में बैठक आयोजित की गई
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तरीय समितियां प्रतिदिन घर-घर जाकर डोर-टू-डोर सर्वे करें तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों को चिह्नित करते हुए बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर उनका फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो के आधार पर 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिला मतदाताओं को चिह्नित कर नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाए
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से वंचित न रहे
#Barabanki #DMBarabanki #VoterList #SSR2027 #ElectionCommission
Nawabganj, Barabanki | Nov 22, 2026