
ग्राम जमाखेड़ी में माटी गणेश,सिद्ध गणेश,हर-हर गणेश,घर-घर गणेश” अभियान का आयोजन
--
आगामी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सनातन परंपराओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला अशोकनगर द्वारा “माटी गणेश – सिद्ध गणेश – हर-हर गणेश – घर-घर गणेश” अभियान विकासखंड चंदेरी के सेक्टर क्रमांक-5 अंतर्गत ग्राम जमाखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं जनसमुदाय को मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए प्रेरित किया एवं प्रशिक्षण राजपाल नरवरिया द्वारा दिया गया। जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में त्योहारों का विशेष महत्व है। भगवान श्री गणेश हमारे आराध्य देवों में प्रमुख हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरों में माटी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना कर हम धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे सकते हैं। दीपक पटेरिया विकासखंड समन्वयक ने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग से हमारी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत होगा। नवांकुर संस्था जागृति जन शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, नवांकुर संस्था जागेश्वरी एवं नरसिंह सेवा समिति सचिव प्रदीप उपाध्याय, परामर्शदाता प्रहलाद लोधी सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनों से आत्मीय संवाद कर अभियान के उद्देश्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई।
#ashoknagar