
गर्रा नदी का बढ़ता जलस्तर फिर बढ़ा रहा चिंता
पुल को ऊंचा उठाने का फैसला क्या इस बार शहर को देगा बाढ़ से राहत ? नगर निगम कार्यालय तक नहीं पहुंचेगा पानी ?
शाहजहांपुर। गर्रा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही ककरा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। हाल के वर्षों में गर्रा का जलस्तर बढ़ने पर कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
गर्रा नदी पर ककरा कुंड स्थित पुल को ऊंचा उठाने का काम इसी समस्या को देखते हुए कराया गया है।पुल की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर शासन से स्वीकृति भी मिल चुकी थी।
अब सवाल यह है कि क्या पुल को ऊंचा उठाने के बाद इस बार गर्रा का बढ़ता जलस्तर शहरवासियों के लिए पहले जैसी मुसीबत नहीं बनेगा?
क्या पानी का प्रवाह बेहतर होने से ककरा और आसपास के इलाकों को राहत मिलेगी ?
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या इस बार गर्रा का पानी निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित हो जाएगा? पिछले वर्षों में गर्रा का पानी नगर निगम कार्यालय के आसपास तक पहुंच चुका है,जिससे निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ था।
वर्तमान में गर्रा में 21,560 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ रहा है और इसके करीब दो मीटर तक बढ़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में आने वाले घंटों में स्थिति किस दिशा में जाती है, इस पर शहरवासियों की नजर बनी हुई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पुल को ऊंचा उठाने का फैसला वास्तव में बाढ़ के समय शहर के लिए राहत साबित होता है या गर्रा का बढ़ता पानी एक बार फिर पुराने हालात दोहराता है।
आपकी क्या राय है—क्या इस बार गर्रा का पानी नगर निगम कार्यालय तक नहीं पहुंच पाएगा
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026