जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय विदिशा की छात्राएं रही विजेता
..
मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, लटेरी में किया गया। प्रतियोगिता में राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय, विदिशा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। तथा उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। विजेता दल के महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार ने सभी विजेता खिलाड़ी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार अहिरवार एवं दल मैनेजर कु. सोनम साहू को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। #vidisha