मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
--------------------------
विदिशा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने लटेरी पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है।#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #vidisha
16 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026