
यूपी में 9 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कप्तान बदले
.
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार देर रात 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया। इस फेरबदल में मेरठ, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल, झांसी और बलरामपुर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय हटाए गए हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया SSP बनाया गया है।सुल्तानपुर की SP चारू निगम को लखनऊ में SP, यूपी डायल-112 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनीत जायसवाल को गोंडा से स्थानांतरित कर सुल्तानपुर का नया SP बनाया गया है। गोंडा की कमान अब अभिषेक संभालेंगे।
संभल के SP कृष्ण कुमार (केके बिश्नोई) का भी तबादला किया गया है। उन्हें बिजनौर का SP बनाया गया है। वहीं बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात विकास चंद्र त्रिपाठी को पहली बार जिले की कप्तानी देते हुए संभल का SP बनाया गया है। इसके अलावा बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी का SSP बनाया गया है। वहीं हरदोई के ASP मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तानों की नई तैनाती होगी। इसे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर किया गया बड़ा पुलिस फेरबदल माना जा रहा है।
-द टेलीकास्ट न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Aug 21, 2026