
घर से 20 किमी दूर युवती की हत्या 2 दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा शव
प्रेम-प्रसंग, सात बीघा जमीन के लालच और शादी तय होने के एंगल पर जांच कर रही पुलिस
वाराणसी। जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा श्रेया उर्फ मोनू (22) की उसके घर से 20 किमी दूर बच्छांव पश्चिमपुरा के एक किराये के कमरे में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूर के रिश्तेदार नियारडीह चोलापुर निवासी विवेक चौबे ने उसे अगवा कर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी ननिहाल गया। अपनी बाइक और बैग रखकर भाग निकला।
परिजनों के अनुसार, युवती 18 अगस्त से लापता थी थी और राजातालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 20 अगस्त को उसकी खून से लथपथ लाश बाथरूम में मिली। गले पर धारदार हथियार से वार और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोप है कि शादी तय होने से नाराज विवेक चौबे ने उसकी हत्या कर दी। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम ने मौके से श्रेया की चप्पल और रस्सी बरामद की।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट #VaranasiUpdate 👇👇