कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की। वही इस मौके पर उन्होंने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कल्याण सिंह जैसा नेता बनना मुश्किल है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनहित के लिए जो कार्य किए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले आज भी प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बाबूजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेखा चौहान, अशोक सिंह, विनय सिंह ‘हिटलर’, उमाशंकर पटेल, प्रेम पटेल, सुनील मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सुरेंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, वीरेंद्र पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, नानक पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।
#VaranasiUpdate #letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇