तीन दिन से गायब छात्रा का बंद मकान में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव पश्चिमपुरा स्थित एक इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार दोपहर बाद लगभग 1.30 बजे बंद मकान से तीन दिन से लापता 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय नामक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पानी में पड़ा होने के कारण सड़ चुका था और दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आपको बता दे कि
श्रेया राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी सुनील उपाध्याय की इकलौती पुत्री थी और क्षेत्र के एक पीजी कॉलेज में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार 17 अगस्त को कॉलेज से लौटते समय वह अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
गुरुवार को बंद मकान से शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट 👇👇