
मेंटेनेंस कार्य के चलते 23 अगस्त को झाबुआ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक विभिन्न फीडरों पर किया जाएगा मेंटेनेंस कार्य
झाबुआ शहर उपकेन्द्र अंतर्गत 23 अगस्त 2026, रविवार को 33 के.व्ही. गेल एवं हॉस्पिटल फीडर सहित विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 के.व्ही. ग्रिड पर एमई बदलने एवं ट्रांसफार्मर ऑयल टॉपिंग का मेंटेनेंस कार्य भी किया जाएगा। कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने के निर्धारित समय में कमी अथवा बढ़ोतरी की जा सकती है।
11 के.व्ही. वाटर वर्क्स फीडर
11 के.व्ही. वाटर वर्क्स फीडर के मेंटेनेंस कार्य के कारण गोपाल कॉलोनी, मोजीपाड़ा, बसंत कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, रातितलाई, राजगढ़ नाका, कृषि विज्ञान केन्द्र, आईटीआई परिसर, आईपीएस स्कूल, किशनपुरी दूध डेयरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, कड़कनाथ क्षेत्र आदि में प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
11 के.व्ही. राजवाड़ा फीडर
राजवाड़ा फीडर के मेंटेनेंस के कारण रामकृष्ण नगर, सिंचाई कॉलोनी, वरदान हॉस्पिटल, डीआरपी लाइन, माधोपुरा, नेहरू मार्ग, ब्लॉक कॉलोनी, राजवाड़ा, गायत्री गली, राधाकृष्ण मार्ग, जगमोहनदास मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, कॉलेज मार्ग, मौलाना आजाद मार्ग, बस स्टैंड, कालीदास मार्ग, सुभाष मार्ग, एम-2 एवं खेल परिसर सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
11 के.व्ही. रामकृष्ण नगर फीडर
रामकृष्ण नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान रामकृष्ण नगर टॉवर, कलेक्टर कार्यालय, कलेक्टर निवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक निवास एवं जिला न्यायालय सहित संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
11 के.व्ही. हॉस्पिटल फीडर
हॉस्पिटल फीडर के मेंटेनेंस के कारण रामकृष्ण नगर, डिवीजन ऑफिस, बस स्टैंड, मेन मार्केट, लक्ष्मीबाई मार्ग, शनि मंदिर, चैतन्य मार्ग, हॉस्पिटल कैम्पस, जिला जेल, मेघनगर नाका, महिन्द्रा शोरूम, सर्कल ऑफिस, विकलांग केन्द्र, टोस फैक्ट्री एवं मारुति सुजुकी शोरूम आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गई है। मेंटेनेंस कार्य की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि में परिवर्तन किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP