श्मशान घाट न होने से भड़के ग्रामीण, ग्राम प्रधान के दरवाजे पर रखा शव
10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत में शव ले जाकर किया प्रदर्शन, श्मशान घाट बनवाने की मांग
कोंच। गांव में श्मशान घाट न होने और बारिश के चलते अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण करीब 10 किलोमीटर दूर अपने ही ग्राम पंचायत के मुख्य गांव खेरावर पहुंचे और ग्राम प्रधान के घर के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग की।
नदीगांव विकासखंड के ग्राम खेरावर के मजरा व्यौना रियासत निवासी अरविंद्र उर्फ रिंकू जाटव (38) का बुधवार शाम कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे, लेकिन लगातार बारिश के कारण गांव का श्मशान घाट और वहां जाने वाला रास्ता पानी से लबालब था। गांव में अंतिम संस्कार के लिए दूसरी कोई जगह भी उपलब्ध नहीं थी।इससे नार�
Konch, Jalaun | Aug 27, 2026