
आवास योजना की मजदूरी भुगतान में लापरवाही पर ग्राम रोजगार सहायक निलंबित
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दतिया श्री शैलेंद्र सिंह द्वारा शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर जनपद पंचायत भाण्डेर की ग्राम पंचायत राखरा के ग्राम रोजगार सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत राखरा के आवास योजना के हितग्राही श्री आकाश विश्वकर्मा एवं श्री मूलचंद जाटव द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं होने के संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। प्रकरण की जांच में पाया गया कि ग्राम रोजगार सहायक द्वारा संबंधित हितग्राहियों के पोर्टल पर डीबीटी इनेबल किए बिना ही मस्टर रोल भुगतान हेतु प्रेषित कर दिए गए, जिससे भुगतान प्रदर्शित होने के बावजूद हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित नहीं हो सकी। इस प्रकार भुगतान लंबित रहने की स्थिति निर्मित हुई।
इसके अतिरिक्त, स्वामित्व योजना के प्रकरणों के निराकरण तथा पंजीयन योजना के अंतर्गत समग्र ई-केवाईसी एवं एम.पी.ई. सेवा के माध्यम से रजिस्ट्री आवेदन जनरेट करने में सहयोग नहीं किए जाने के कारण जिले की प्रगति भी प्रभावित हुई। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भाण्डेर द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर ग्राम रोजगार सहायक द्वारा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।
उक्त लापरवाही एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए ग्राम रोजगार सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार 50 प्रतिशत पारिश्रमिक देय होगा।
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh