रजौली अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार में पांच मामलों का निष्पादन किया गया
रजौली अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी गुफरान मजहरी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए फरियादियों से आवेदन लिए गए।
जनता दरबार में कुल पांच मामले प्राप्त हुए। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि पांचों मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों से जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई कर पांचों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।वहीं
अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों व न्यायालय का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने जनता दरवार में आए लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर अंचल कर्मी व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
Rajauli, Nawada | Aug 29, 2026