गोपालपुर का विद्यालय भवन जर्जर होने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर का भवन जर्जर हो गया है जो कभी भी धराशाई हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है ।वर्ग 2, 3 ,4, 5 व 6 क्लास में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों ने बताया कि बरसात के दिनों में वर्ग कक्ष के छत से पानी टपकता है और वर्ग कक्ष का छत भी नीचे की ओर धीरे-धीरे झुकते आ रहा है जिससे हम सभी बच्चों को वर्ग कक्ष में पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और डर बना रहता है कि कब छत गिर जाएगा डर के साए में रहते हैं।वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानंद सिन्हा ने बताया कि विद्यालय जर्जर होने का सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ अन्य शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को लिखित आवेदन व मौखिक रूप से भी बताया गया है उसके बाद भी किसी प्रकार का विद्यालय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे बच्चे हर समय डरे और सहमे रहते हैं वर्ग 6 और वर्ग 7 के बच्चों को बरामदा में बैठाकर पढ़ाया जाता है और विद्यालय का बाउंड्री वॉल भी काफी छोटा है जिससे विद्यालय के अंदर कभी भी कोई भी जानवर बाउंड्री तरप कर चले आते हैं और बच्चे डर जाते हैं जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में काफी कठिनाई होता है ।वहीं विद्यालय के शिक्षिका के साथ ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्यालय राम भरोसे चल रहा है और यह विद्यालय कभी भी धाराशाही हो सकता है जिससे दर्जनों नहीं सैकड़ो बच्चे दबकर बड़ा हादसा हो सकता है जबकि कुछ दिन पूर्व ही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी उक्त विद्यालय का निरीक्षण भी करने के लिए आए थे उसके बाद भी किसी प्रकार का विद्यालय में कोई कार्य नहीं किया गया जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को दर्जनों बार कह कर थक हार गए हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जब कोई हादसा हो जाएगा तो विद्यालय प्रबंधन पर सारा दोस मढ दिया जाएगा लेकिन इससे पहले कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस संबंध में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दूसरे विद्यालय में शिफ्टिंग के लिए कहा गया है जल्द ही उक्त जर्जर विद्यालय को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा । वहीं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी स्थापना के शिवकुमार वर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है इसकी जानकारी ऊंचे पदाधिकारी को दिया जाएगा। जब जिला शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद था।
Rajauli, Nawada | Aug 31, 2026